स्वराज 855 FE एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है जिसे भारत में कई किसान इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसे किसानों को अपना काम आसानी से करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो मज़बूत, आरामदायक हो और पॉवर का सही इस्तेमाल करे, तो स्वराज 855 FE एक अच्छा विकल्प है। यह ट्रैक्टर बीज बोने, खरपतवार हटाने और फसल काटने जैसे कई काम कर सकता है। भारत में स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कीमत ₹8,37,400 से शुरू होकर ₹8,90,400 तक जा सकती है, जो इसके फीचर्स पर निर्भर करता है।
स्वराज 855 FE ट्रेक्टर की विशेषताएं:
इंजन : स्वराज 855 FE एक शक्तिशाली इंजन है जो 2000 आरपीएम पर 41-50 एचपी उत्पन्न करता है| ये 3- सिलेंडर इंजन के साथ आता है और इसमें 3478 सीसी क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन लगा है।
ट्रांसमिशन: इस मॉडल की गियर स्पीड 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स और 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर है। यह ट्रैक्टर सिंगल, डुअल और डबल क्लच के विकल्प मिलते हैं।
हाइड्रॉलिक्स: इस ट्रेक्टर का पीटीओ 540 आरपीएम पर काम करता है और यह 2000 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता रखता है। इसमें ADDC हाइड्रॉलिक सिस्टम भी है।
ब्रेक: स्वराज 855 FE में ऑयल-इमर्ज्ड ब्रेक लगे हैं। इसके स्टीयरिंग में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प मिलते हैं जिससे मोड़ना आसान हो जाता है।
स्वराज 855 FE ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करें और ट्रैक्टरकारवां पर अन्य स्वराज मॉडल देखें।